साउथ सिनेमा की फेमस डायरेक्टर लक्ष्मी रामकृष्णन ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने कड़वे अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि आज भी इंडस्ट्री में लैंगिक असमानता और शोषण की मानसिकता रखने वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने ये बातें अंग्रेजी वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कही।
एक्ट्रेस का ख्ाुलासा, 'कंप्रोमाइज करने को कहता था डायरेक्टर, नहीं मानी तो सेट पर करने लगा...'
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले बदलाव के बारे में कहा कि कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, 'लोग सोचते हैं कि हीरो की वजह से फिल्में चलती हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती। मैंने देखा है कि कई एक्टर्स ने भी सेक्सिज्म के खिलाफ अपने विचार रखे हैं। कई रिव्यूअर्स ने महिलाओं के बारे में अपने विचार रखे हैं। लेकिन असल में बदलाव कुछ भी नहीं हुआ है।'
एक्ट्रेस का ख्ाुलासा, 'कंप्रोमाइज करने को कहता था डायरेक्टर, नहीं मानी तो सेट पर करने लगा...'
इस इंटरव्यू में उन्होंने अपना एक पर्सनल एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बिना नाम लिए एक बड़े मलयालम डायरेक्टर के बारे में कहा, 'उन्होंने मुझे कुछ आपत्तिजनक ऑफर दिए थे। जब मैंने इसके लिए मना कर दिया तो इसका गुस्सा निकालने के लिए वो सेट पर मुझ पर चिल्लाता था। मुझसे एक ही सीन 25 बार कराया जाता था। मैंने उससे माफी मांगी तो चीजें बिगड़ गईं। ऐसे आदमी सिनेमा इंडस्ट्री में हर जगह हैं। लेकिन हम उनके बारे में बात नहीं करते।'
एक्ट्रेस का ख्ाुलासा, 'कंप्रोमाइज करने को कहता था डायरेक्टर, नहीं मानी तो सेट पर करने लगा...'
बता दें कि पिछले दिनों साउथ की एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरतकुमार ने एक लेटर लिखकर कास्टिंग काउच से जुड़े मामले को पूरी दुनिया को बताया था। ट्विटर पर पोस्ट हुए इस लेटर में वरलक्ष्मी ने कहा था, 'मैं एक टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड के साथ मीटिंग में थी। मीटिंग आधे घंटे तक चली। इसके बाद उसने कहा, क्या हम कहीं बाहर मिल सकते हैं? इस पर मैंने पूछा काम के सिलसिले में? तो उसने कहा, नहीं दूसरे काम के लिए।'
एक्ट्रेस का ख्ाुलासा, 'कंप्रोमाइज करने को कहता था डायरेक्टर, नहीं मानी तो सेट पर करने लगा...'
वरलक्ष्मी ने आगे लिखा, 'गुस्सा दिखाते हुए मैंने उससे बाहर निकल जाने को कहा। इस पर उसके आखिरी शब्द थे, So, that’s all?' एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर पूरी जानकारी दी। हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया। ये पहला मामला नहीं है जब एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बारे में इस तरह के राज खोले हों। अक्सर एक्ट्रेस इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करती हैं।