सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 'ये माया चेसावे', 'लव स्टोरी', 'माजिली' और 'मनम' जैसी सफल फिल्मों के साथ तेलुगू ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि वह कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 2' के तमिल और तेलुगु द्विभाषी रीमेक में नजर आने वाले हैं।
Kangana Ranaut: कंगना को आई सलमान खान की याद, OMG लिखते हुए भाईजान से कर बैठीं यह सवाल
2 of 5
नागा चैतन्य-तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, अब अभिनेता ने इन खबरों का खंडन किया है। अभिनेता की टीम ने मनोरंजन पोर्टल्स को बताया है कि प्रसारित की जा रहीं खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। कई रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि नागा भूल भुलैया 2 के रीमेक में कार्तिक की भूमिका निभाएंगे, जबकि ज्योतिका तब्बू के निभाए किरदार में दिखेंगी।
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav: शिव और शक्ति के प्रेम की अलौकिक गाथा, तप और त्याग पर भी रहेगा खासा जोर
3 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निर्माता केई गनानाावेल राजा ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल से इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने 2022 की हिंदी फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। उन्होंने बताया था, "मैंने भूल भुलैया 2 के दक्षिण रीमेक अधिकार खरीदे हैं। हालांकि, हम दक्षिण भारतीय दर्शकों, विशेष रूप से तमिल/तेलुगु दर्शकों के स्वाद के अनुसार कहानी को थोड़ा स्पिन करेंगे, लेकिन अधिकांश कहानी अपरिवर्तित रहेगी।"
4 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
जब उनसे नागा चैतन्य और ज्योतिका को फिल्म के लिए फाइनल किए जाने की खबरों के बारे में पूछा गया, तो निर्माता ने पोर्टल से कहा, "आपको यह किसने बताया? कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। हम केवल स्पष्ट तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। हम इसके लिए सही कलाकारों को चुनने के प्रोसेस में हैं। अभी मैं केवल इसकी पुष्टि कर सकता हूं। हम जुलाई/अगस्त के महीने में शूटिंग शुरू करेंगे।"
5 of 5
भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। यह फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर घोषित हुई थी। यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 2007 की हॉरर-कॉमेडी का स्टैंडअलोन सीक्वल था।
Sunil Dutt Birthday: बस कंडक्टर से आरजे, फिर एक्टर से राजनीति तक, दिलचस्प रही सुनील दत्त की जीवन कहानी