Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shiv Shakti Tap Tyag Tandav Ram Yashvardhan Subha Rajput Devotional Serial On Colors TV from this date

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav: शिव और शक्ति के प्रेम की अलौकिक गाथा, तप और त्याग पर भी रहेगा खासा जोर

Tue, 06 Jun 2023 07:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Jun 2023 07:24 AM IST
सार

किसी भी धारावाहिक को भव्य बनाने में कला निर्देशन का बहुत बड़ा योगदान है। इस धारावाहिक के भव्य सेट का निर्माण जाने माने निर्देशक उमंग कुमार ने किया है। 

विज्ञापन
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav Ram Yashvardhan Subha Rajput Devotional Serial On Colors TV from this date
शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पौराणिक धारावाहिकों का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज रहा है। जब भी इस विषय पर धारावाहिक बने हैं दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया है। इसी कड़ी में भगवान शिव की महिमा पर बना एक नया धारावाहिक 'शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव' जल्द ही छोटे परदे पर अवतरित होने जा रहा है। इस धारावाहिक की कहानी भगवान शिव के कर्तव्य, त्याग और शक्ति से अलग होने की सफर को दर्शाता है, जिससे होकर वह तप, त्याग और तांडव की ओर जाते हैं।

विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद ने बांधे करीना की तारीफों के पुल, बोले- उनमें पहली फिल्म से ही सुपरस्टार वाली क्वालिटी थी

विज्ञापन
Trending Videos

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav Ram Yashvardhan Subha Rajput Devotional Serial On Colors TV from this date
शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किसी भी धारावाहिक को भव्य बनाने में कला निर्देशन का बहुत बड़ा योगदान है। इस धारावाहिक के भव्य सेट का निर्माण जाने माने निर्देशक उमंग कुमार ने किया है। वह कहते हैं, 'हम पिछले 30 वर्षों से पौराणिक धारावाहिकों के लिए सेट बनाते आ रहे हैं। इस तरह के शो के लिए सेट बनाते समय इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि कथाओं को ध्यान में रखकर उसके अनुरूप बाकी लोगों से किस तरह से सेट डिजाइन किए जाए। इस शो के लिए हमने पांच दिव्य सेट बनाए हैं, जिनमे कैलाश, वन, इंद्र लोक, असुर लोक और दक्ष दरबार शामिल है। इन सभी सेट को बनाने में मुझे तीन महीने लगे थे, जिसमे एक हजार लोगों ने प्रतिदिन काम किया। शूटिंग के दौरान भी जैसे -जैसे नए सेट की जरुरत होती है, हम लोग तैयार करते रहते हैं।' 
Elemental Postponed: आदिपुरुष के रास्ते से हटी 'एलिमेंटल', 16 जून की बजाय अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav Ram Yashvardhan Subha Rajput Devotional Serial On Colors TV from this date
शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस धारावाहिक में राम यशवर्धन और सुभा राजपूत क्रमशः शिव और शक्ति की भूमिकाओं में हैं। शिव की भूमिका निभा रहे राम यशवर्धन कहते हैं, 'इस शो में भगवान शिव की भूमिका निभाना मेरे लिए  सर्वोच्च सम्मान है। यह शो एक कालातीत प्रेम कहानी के बारे में है जो सभी भावनाओं से परे है।’ शक्ति की भूमिका निभा रही सुभा राजपूत कहती हैं, 'इस शो  में  देवत्व, भक्ति, त्याग और कर्तव्य के विषयों में निहित सबसे भव्य और अलौकिक प्रेम कहानी है। हमे अपने किरदार के जरिए हमारे देवताओं की महिमा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है।’ इस शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर 19 जून से शुरू होगा।
ZHZB Collection Truth: विकी और सारा की फिल्म हिट कराने के ‘गोरखधंधे’ का खुलासा, सक्सेस प्रेस कांफ्रेस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed