अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आए हैं सूरज पंचोली। सूरज पंचोली और दिशा सालियान को लेकर न जाने कितनी कहानियां सोशल मीडिया पर गढ़ी जा चुकी हैं। इसी से तंग आकर पहले तो सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और फिर अब सोशल मीडिया छोड़ने का ही एलान कर दिया है।
2 of 5
सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। सूरज ने लिखा- 'फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम। उम्मीद करता हूं हम उस दिन मिलेंगे जब दुनिया रहने लायक बन जाएगी। मुझे सांस लेने की जरूरत है।' इसके साथ ही सूरज ने सफोकेटेड का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
3 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
सूरज के इस पोस्ट से साफ है कि वह सोशल मीडिया पर मिल रहीं लगातार धमकियों से परेशान हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सूरज पंचोली को टारगेट किया जा रहा था और इसी कारण उन्होंने इससे दूरी बनाने का फैसला किया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की आत्महत्या के केस से लगातार सूरज पंचोली का नाम जोड़ा जा रहा था। इसके बाद सूरज ने सामने आकर सफाई भी दी थी।
4 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
तमाम आरोपों को अपने ऊपर लगता देख युवा अभिनेता सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया कि मीडिया की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत के मामले में की कार्रवाई की कवरेज उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं। इस शिकायत में उन्होंने कुछ मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनलों और कुछ दूसरे लोगों का भी जिक्र किया था।
5 of 5
दिशा सालियन, सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शिकायत में सूरज ने बताया है कि उनके खिलाफ कुछ फर्जी खबरें प्रसारित करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर दिशा सालियान से सूरज पंचोली के गहरे रिश्ते होने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही इस बात को लेकर सूरज और सुशांत के बीच भी झड़प हो चुकी थी, जिस का निपटारा खुद अभिनेता सलमान खान ने करवाया था। ऐसा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है। हालांकि, इन सभी आरोपों को सूरज ने सिरे से खारिज किया है।