सोनू सूद महाशिवरात्रि के मौके पर फैंस को भगवान शिव की फोटो फॉरवर्ड न करने की सलाह देकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सोनू ने अपनी पोस्ट में लिखा था- "शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।" ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री को धार्मिक टिप्पणी की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी हो। इससे पहले भी कई एक्टर्स इसी वजह से ट्रोल हो चुके हैं।
सोनू निगम
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : फाइल फोटो
सोनू निगम उस वक्त अचानक से काफी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने एक ट्वीट में अजान को लेकर विरोध कर दिया। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है। इस विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ था।
भारती सिंह, रवीना टंडन, फराह खान
3 of 5
भारती सिंह, रवीना टंडन, फराह खान
- फोटो : फाइल फोटो
टेलीविजन शो पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह पर मामला दर्ज किया गया था। इन सितारों पर शब्द 'हालेलुया' के उच्चारण की कोशिश के दौरान मजाक बनाने का आरोप लगा था। 'हालेलुया' एक हिब्रू शब्द है, जिसका प्रयोग ईश्वर के लिए किया जाता है।
अक्षय कुमार
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ओएमजी के प्रमोशन के दौरान कहा था- भगवान के नाम पर लोग दूध और तेल व्यर्थ करते हैं। अगर भगवान के लिए कुछ करना है तो बेहतर होगा कि जरुरतमंद लोगों की मदद करें। कहां लिखा है कि भगवान दूध चाहते हैं। इसके बाद अक्षय को खूब ट्रोल किया गया था।
इरफान खान
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Instagram
इरफान ने एक बार बकरीद पर होने वाली कुर्बानी प्रथा पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था 'जितने भी रीति-रिवाज, त्यौहार हैं, हम उनका असल मतलब भूल गए हैं, हमने उनका तमाशा बना दिया है। कुर्बानी एक अहम त्योहार है। कुर्बानी का मतलब बलिदान करना है। किसी दूसरे की जान कुर्बान करके मैं और आप भला क्या बलिदान कर रहे हैं?' इरफान अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जब थे अपने इस बयान के बाद काफी ट्रोल हुए थे।