कोरोना काल में मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। महीनों पहले लोगों को उनके घर पहुंचाने का सिलसिला अब जरूरतमदों की मदद और मरीजों के इलाज तक पहुंच चुका है। हाल ही में एक बार फिर सोनू सूद ने ऐसी ही दरियादिली दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया।
11 साल के बच्चे को हुआ ब्रेन ट्यूमर, पता चलता ही सोनू सूद ने किया ये नेक काम
दरअसल बिहार के एक शख्स ने अपने भाई के बेटे के लिए सोनू सूद से मदद मांगी। उसने बताया कि 11 साल के बच्चे को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और उसके इलाज के लिए परिवार के पास पैसे नहीं है। एसके शर्मा नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा गया, 'सर मैं बिहार के भागलपुर जिले से हूं। मेरे भाई का 11 साल का बेटा है। वह कई दिनों से बीमार था, आज उसकी रिपोर्ट आई है। उसे ब्रेन ट्यूमर है। सर, आप सबकी मदद करते हैं, कृपया इस बच्चे को भी बचा लीजिए।'
इस ट्वीट के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पहले डॉक्टर से बात की और फिर जवाब देते हुए लिखा, 'चिंता मत कीजिए. डॉक्टर से बात हुई, अगले हफ्ते दिल्ली में बच्चे का ऑपरेशन हो जाएगा। आप लोग तैयारी कीजिए। आपके बेटे को फिट करते हैं।'
चिंता मत कीजिए। डॉक्टर से बात हुई , अगले हफ़्ते दिल्ली में बच्चे का ऑपरेशन हो जाएगा। आप लोग तैयारी कीजिए। आपके बेटे को फ़िट करते हैं। https://t.co/LUjY1xa5eq
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के वारणसी में नाविकों ने सोनू सूद से मदद मांगी थी। इसके बाद अभिनेता ने बिना देरी करते हुए मदद भेजना शुरू कर दी थी। अब तक वो कई नाविकों की मदद कर चुके हैं।
गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत से ही लोगों की मदद करते आ रहे हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वो कई परिवारों को स्मार्टफोन भी भेज चुके हैं। उनकी इस दरियादिली की वजह से अब लोग उन्हें रियल हीरो कह रहे हैं।
रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर को अंकिता लोखंडे ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं 17 सालों से अभिनेत्री हूं