बॉलीवुड की चपपटी खबरों और सेलिब्रिटीज की लाइफ से जुड़ी बातें जानने के लिए फैंस खासा उत्सुक रहते हैं। प्रशंसक अपने चहेते स्टार के बारे में सारी जानकारी रखना चाहते हैं, वहीं सेलिब्रिटीज भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं और उन्हें अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
2 of 11
सोनू सूद
- फोटो : social media
अभिनेता सोनू सूद फिल्मों में दमदार किरदार अदा करने के लिए जाने जाते हैं। अब वह फिल्म पृथ्वीराज में चंदबरदाई की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। आज सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम से चंदबरदाई का लुक भी शेयर किया है। यह फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।
3 of 11
कृति सेनन
- फोटो : social media
अभिनेत्री कृति सेनन वेस्टर्न और एथनिक दोनों ही आउटफिट्स में कमाल लगती हैं। इसी के साथ वह ट्रेडिशनल में ग्लैमर का तड़का लगाना भी बखूबी जानती हैं। आज कृति ने एथनिक आउटफिट में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री ने लाल रंग के कढ़ाई दार शरारे के साथ मैचिंग डीप नेक ब्लाउज टीमअप किया है और साथ ही लॉन्ग श्रग के साथ लुक को क्लासी टच दिया है।
4 of 11
तमन्ना भाटिया
- फोटो : social media
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे और साउथ की हसीनाओं ने भी खूब अपना जलवा बिखेरा है। अब एक बार फिर से रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया ने अपने लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह शिमरी ऑफ शोल्डर थाई स्लिट गाउन में दिखाई दे रही हैं।
5 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है, लेकिन अब भी अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म को अलग-अलग जगहों पर लोगों के बीच जाकर प्रमोट कर रहे हैं। इसी क्रम में वह कोलकाता पहुंचे हैं। तस्वीर में कार्तिक येलो कलर की टैक्सी के ऊपर पोज देते दिखाई दे रहे हैं।