बॉलीवुड के मशूहर गायक सोनू निगम की एक बार फिर तबियत बिगड़ गई है। वह नेपाल के पोखारा में शो करने गए थे। इस दौरान उन्हें काठमांडू के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बार उन्हें कमर दर्द की शिकायत हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें अस्पताल के वीआईपी लाउंज में भर्ती किया गया है। ऐसे में अस्पताल में सोनू का एमआरआई हो गया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद सिंगर का आगे इलाज किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में सोनू की आंख में भयंकर एलर्जी हो गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में दो बार भर्ती होना पड़ा था।
फैन्स के लिए फिर बुरी खबर, सोनू निगम अस्पताल में हुए दोबारा भर्ती, इस बार हुई ये बीमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 19 Feb 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन