बॉलीवुड में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के स्पीच की तारीफ की है। इमरान के भाषण की तारीफ में एक्टर-सिंगर अली जफर ने ट्वीट किया है और लिखा है, क्या स्पीच है!
आज दोपहर पुलवामा आतंकी हमले पर पाक के पीएम इमरान खान की ओर से बयान आया है। उन्होंने भारत को सफाई देते हुए कहा कि पुलवामा हमले में हम पर झूठा आरोप लगाया है। अगर आप हम पर कार्रवाई करेंगे तो हम भी जंग के लिए तैयार हैं। इमरान खान ने कहा कि भारत दुनिया की किसी भी एजेंसी से जांच करा ले, हम तैयार हैं।
3 of 5
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : ANI
इमरान खान ने कहा कि क्यों पाकिस्तान जब स्थायित्व की तरफ जा रहा है, तब हम क्यों दहशतगर्दी की तरफ जाएंगे? मैं भारत सरकार से कहना चाहता हूं कि आप बार-बार पाक को क्यों जिम्मेदार बताते रहे हैं। हम स्टेबिलिटी चाहते हैं। हमारा अब नया पाकिस्तान है। आप किसी भी तरह की जांच कराना चाहते है तो हमें बताएं। हम एक्शन लेंगे। इमरान के इस बयान के बाद अली जफर ने उनकी तारीफ की। फिर क्या था सोशल मीडिया पर अली को ट्रोल किया जाने लगा।
एक यूजर ने लिखा- अब इंडिया में आकर दिखाओ। एक और यूजर ने लिखा- बेरोजगारी में इंसान क्या-क्या अनाप-शनाप सोचता है। एक ने लिखा- तुम जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करते हो। तुम लोगों के पास खाने के लिए तो कुछ है नहीं बात जंग की करते हो।
अली जफर ने कई बॉलीवुड फिल्मों भी काम किया है। उन्होंने तेरे बिन लादेन, मेरे ब्रदर की दुल्हन, 'चश्मे बद्दूर', और डियर जिंदगी में काम किया लेकिन उरी हमले के बाद राज ठाकरे की पार्टी ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे का समय दिया था कि वह देश छोड़कर चले जाए। उस दौरान ऐसे कई पाकिस्तानी कलाकार थे, जो भारत छोड़कर चले गए।