सड़क किनारे हारमोनियम लेकर मखमली आवाज में गा रहे अगर इस शख्स को अगर आप भिखारी समझ रहे हैं तो जरा फिर से थोड़ा ध्यान से देखिए। यह शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना सिंगर है। अब आप सोच रहे होंगे कि जाने माने सिंगर की ऐसी हालत क्यों हुई, क्या वे किसी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो हम आपको बता दें, ऐसा भी कुछ नहीं है।
अक्सर आपने कलाकारों को एक्ट के दौरान उन्हें अलग-अलग अवतार में देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले सिंगर भी लोगों के बीच में भेष बदलकर पहुंच गए, चलिए हम आपको बताते हैं इस सिंगर के बारे में...
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : Social Media
यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि सोनू निगम हैं। एस समय ऐसा था जब सोनू निगम ने एक भिखारी का रूप लेकर सड़क किनारे बैठ कर गाना गाया था। साथ ही उनको इस दौरान कुछ रुपये भी मिले थे। सोनू निगम का आज भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है।
3 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनू भिखारी का गेटअप लेकर सड़क किनारे हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रहे हैं। सोनू ने एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो इस अनुभव को कभी नहीं भूलेंगे कि जिस लड़के ने उनसे हाथ मिलाया था उसने उन्हें 12 रुपये भी दिए थे। सोनू ने ने इसे अनमोल कमाई बताते हुए इसे फ्रेम करवाकर अपने ऑफिस में लगवाया है।
4 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
महज 4 साल की उम्र में सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और फंक्शन में गाने लगे थे। उस वक्त भी उनकी आवाज काफी पसंद की जाती थी। सोनू दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से काफी प्रभावित हैं। शुरुआती दिनों में वो रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे।
5 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें 'सारेगामा' शो होस्ट करने का मौका मिला। साल 1995 में ये शो प्रसारित हुआ। इसके बाद उनकी मुलाकात टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई और गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' जबरदस्त हिट हुआ। इसके बाद सोनू की सफलता का जो सफर शुरू हुआ उस पर वो आगे ही बढ़ते रहे। सोनू ने जो बेशुमार दौलत कमाई है वो अपनी मेहनत के जरिए कमाई है।