एक लड़की का सपना होता है कि उसे एक अच्छा और जिम्मेदार पति मिले। साथ ही उसकी यह भी रहती है कि ससुराले वाले उसके मायके वालों की तरह उसे प्यार और सम्मान दें। आम लोगों की पारिवारिक जिंदगी अमूमन लोगों को पता ही होती है, लेकिन जब बात आती है बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स की तो लोगों के लिए यह जानने की उत्सुकता पैदा करता है कि इन लोगों का घर में आपसी रिश्ता और एक-दूसरे के प्रति कैसा रवैया रहता होगा। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 फिल्म अभिनेत्रियों की जो अपने ससुर को अपने पिता की तरह सम्मान देती हैं।
2 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : social media
बीते साल 2018 में 14 और 15 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर बसा लिया। पांच साल के अफेयर के बाद दोनों ने एक-दूजे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकारना सही समझा। रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। दीपिका अपने ससुर जगजीत को पिता की तरह सम्मान देती हैं।
3 of 6
Aishwarya Rai
- फोटो : social media
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहु और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच के प्यार से तो सभी वाकिफ हैं। बिग बी और ऐश कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए हैं। यहां तक कि दोनों 'मोहबत्ते' और 'क्यों हो गया न' जैसी रोमाटिंक फिल्म में भी काम किया है। दोनों की बांडिंग फिल्मी परदे और पारिवारिक जिंदगी में बेहद मजबूत हैं। ऐश भी बिग बी को अपने पिता से कम नहीं समझती हैं।
4 of 6
samantha
- फोटो : social media
इस लिस्ट में साउथ फिल्मों की अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु का नाम भी आता हैं। समंथा साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के खानदान की बहू हैं। अभिनेता नागा चैतन्या की पत्नी समंथा ससुर नागर्जुन संग भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने एक साथ दयालु, राजू गारी गाढ़ी-2 और मनम में काम किया है। पारिवारिक तौर से देखा जाए तो यह फैमिली भी संस्कारों में किसी से पीछे नहीं है।
5 of 6
Neha Dhupia
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट नेहा धूपिया ने भी बीते वर्ष 2018 में अभिनेता अंगद बेदी संग सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी से दोनों को एक बेटी भी हुई है। बेटी का नाम महर रखा है। नेहा के ससुर का नाम बिशन सिंह बेदी हैं जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं। नेहा ने अगंद से प्रेम विवाह किया है इसके बावजूद नेहा अपने ससुरालियों और उन्हें भी वे सब बहुत मानते हैं।