सोमवार रात सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
बेटी की मेहंदी सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी के साथ अनिल कपूर ने किया 'झक्कास' डांस, VIDEO हुआ वायरल
अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ने जमकर डांस किए। यह जोड़ी अंग्रेजी गानों पर थिरकती नजर आ रही है।
A post shared by Sridevi (@sridevimemory_) on
अनिल कपूर ने न सिर्फ शिल्पा के साथ बल्कि करण जौहर के साथ भी खूब ठुमके लगाए। एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। अनिल इसमें झक्कास अंदाज में नाच रहे हैं।
A post shared by 🇲🇴 🇻 🇮🇪🇿 🇭🇴🇺🇸 🇪 (@moviezhouse) on
सोनम और आनंद की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। शादी के बाद 8 मई की शाम मुंबई के लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।
A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on
इससे पहले दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, 'कपूर और आहूजा परिवार को सोनम व आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है। शादी आठ मई को मुंबई में होगी चूंकि यह एक निजी मामला है, हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद और प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।'
