गायिका सोना महापात्रा बॉलीवुड की उन सितारों में से हैं जो अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। इस बार सोना ने अक्षय कुमार और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर सवाल उठाए हैं। दरअसल, सोना ने हीरो और हीरोइन की उम्र के फासले को लेकर ये बात कही है।
2 of 5
Sona Mohapatra
- फोटो : social media
सोना का कहना है कि पर्दे पर अधेड़ उम्र का हीरो खुद से आधी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस तो करता है लेकिन प्रियंका चोपड़ा खुद से 10 साल छोटे निक जोनस के साथ शादी करती हैं तो उन्हें ट्रोल किया जाता है। सोना ने एक खबर को शेयर किया जिसमें लिखा था कि फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान डबल रोल में हैं। वो फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष दोनों के साथ रोमांस करेंगी।
3 of 5
sona mohapatra
- फोटो : social media
सोना ने ट्वीट किया कि 'क्या भारत में 52 साल की माधुरी दीक्षित को किसी 24 साल के लड़के के साथ रोमांस करने के लिए कास्ट किया जाएगा? मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ऐसी दुनिया चाहिए जिसमें सबकुछ निष्पक्ष हो। याद हो कि जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी तो उन पर बेवकूफी भरे जोक्स किए गए और उन्हें ट्रोल किया गया।'
4 of 5
Dhanush And Sara Ali Khan
- फोटो : Social Media
जानकारी के अनुसार धनुष और सारा इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर सकते हैं। यह शूटिंग बिहार और मदुरई में होगी। वहीं अक्षय कुमार मध्य अप्रैल के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म की शूटिंग कुल 80-90 दिनों तक चलेगी जो जुलाई तक खत्म हो जाएगी।
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
अक्षय पहले ही बता चुके हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए दस मिनट में ही हां कह दिया था। यह काफी रोचक किरदार है। ऐसे किरदार को वह किसी भी तरह अपने हाथों से नहीं जाने देना चाहते थे। इस रोल को वह पूरी जिंदगी याद रखेंगे। 'अतरंगी रे' अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो सकती है।