{"_id":"600f8e4c8ebc3e543b2f951d","slug":"soha-ali-khan-share-post-for-husband-kunal-kemmu-on-6th-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह पर सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की सालगिरह पर सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 26 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोहा अली खान, कुणाल खेमू
- फोटो : instagram/sakpataudi
Link Copied
पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वालीं सोहा अली खान फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसके साथ वह अक्सर अपने दोस्तों और सैफ-करीना के साथ हैंगआउट पार्टी करती देखी जाती हैं। सोहा और कुणाल परफेक्ट कपल में से माने जाते हैं। बीते दिनों उनकी शादी की सालगिरह थी इस मौके पर सोहा ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा किया।
Trending Videos
2 of 5
सोहा अली खान, कुणाल खेमू
- फोटो : instagram/sakpataudi
तस्वीर में सोहा ने ग्रीन काफ्तान पहन रखा है वहीं कुणाल पीले रंगे के कुर्ते में हैं वह सोहा को किस रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी कुणाल खेमू। तुम्हारे साथ रहने के लिए हमेशा वजह है।
सोहा अली खान, कुणाल खेमू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुणाल ने भी सोहा के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। लुक्स की बात करें तो कुणाल ने नीले रंग की हूडी कैरी की, वहीं सोहा ने ग्रे और व्हाइट रंग का टॉप पहना हुआ है।
कुणाल और सोहा 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कुणाल और सोहा ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि जब दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी तब उन्हें लगा भी नहीं था कि दोनों की दोस्ती भी हो पाएगी। पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
5 of 5
सोहा अली खान, कुणाल खेमू
- फोटो : फाइल
सोहा और कुणाल पहली बार फिल्म ढूंढते रह जाओगे के सेट पर मिले थे। साल 2014 में कुणाल ने पेरिस में सोहा को प्रपोज किया था। एक साल बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। कपल की एक खूबसूरत सी बेटी इनाया हैं जो मशहूर स्टारकिड्स में से हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।