पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वालीं सोहा अली खान फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसके साथ वह अक्सर अपने दोस्तों और सैफ-करीना के साथ हैंगआउट पार्टी करती देखी जाती हैं। सोहा और कुणाल परफेक्ट कपल में से माने जाते हैं। बीते दिनों उनकी शादी की सालगिरह थी इस मौके पर सोहा ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा किया।
शादी की सालगिरह पर सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखी ये बात
तस्वीर में सोहा ने ग्रीन काफ्तान पहन रखा है वहीं कुणाल पीले रंगे के कुर्ते में हैं वह सोहा को किस रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी कुणाल खेमू। तुम्हारे साथ रहने के लिए हमेशा वजह है।
View this post on Instagram
कुणाल ने भी सोहा के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। लुक्स की बात करें तो कुणाल ने नीले रंग की हूडी कैरी की, वहीं सोहा ने ग्रे और व्हाइट रंग का टॉप पहना हुआ है।
View this post on Instagram
कुणाल और सोहा 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कुणाल और सोहा ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि जब दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी तब उन्हें लगा भी नहीं था कि दोनों की दोस्ती भी हो पाएगी। पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला।
सोहा और कुणाल पहली बार फिल्म ढूंढते रह जाओगे के सेट पर मिले थे। साल 2014 में कुणाल ने पेरिस में सोहा को प्रपोज किया था। एक साल बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। कपल की एक खूबसूरत सी बेटी इनाया हैं जो मशहूर स्टारकिड्स में से हैं।