अपने पति और अभिनेता कुणाल खेमू के साथ सोहा ने एक प्रोडक्शन हाउस 'रेनेगेड फिल्म्स' की शुरुआत की है। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म बॉयोपिक होगी। ये बॉयोपिक दिग्गज वकील और राजनेता राम जेठमलानी पर बनाई जाएगी।
फिल्म पर बात करते हुए सोहा ने बताया दिग्गज वकील और राजनेता राम जेठमलानी के जीवन को दो घंटे की बायोपिक में ढालना बहुत मुश्किल है। सोहा का कहना है कि जेठमलानी के जीवन के किसी भी तथ्य को नहीं छोड़ा जा सकता और इस कारण यह काम मुश्किल है।
3 of 5
soha ali khan arms licence police case
आपको बता दें कि सोहा इस बायोपिक की को-प्रोड्यूसर हैं। सोहा ने बताया रोमी स्क्रूवाला के रूप में हमें एक अच्छा साथी मिला है। एक बार फिल्म की पटकथा तैयार हो जाएगी, तो हम निर्देशक से बात करेंगे। एक बार काम की तैयारी हो जाए, फिर हम शुरुआत कर देंगे।
सोहा ने बताया, 'यह काफी अच्छी जीवन गाथा है, क्योंकि जेठमलानी 94 साल के हैं। उनका करियर 70 साल का रहा है। रामजेठमलानी के जीवन को फिल्म में उतारना आसान बात नहीं है। इसमें सिर्फ यह कहानी बताने का ही काम नहीं है, बल्कि यह फैसला लेना मुश्किल है कि उनके जीवन का कौन सा किस्सा दर्शाया जाए और कौन सा नहीं?
इस फिल्म में सोहा के पति कुणाल को वकील जेठमलानी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।