सिनेमाघरों में भूल भुलैया 3 के साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' भी लगी। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छा-खासा माहौल बनाया। लेकिन, जब सिनेमाघरों में आई तो फसड्डी साबित हुई। भारी-भरकम बजट वाली और कई सितारों से सजी फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। जानते हैं इसकी आज की कमाई।
The Sabarmati Report Box Day 6: 'द साबरमती रिपोर्ट' के नहीं बदले दिन, छठे दिन महज इतनी रही कमाई
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
पहले ही हफ्ते मंदी पड़ी रफ्तार
अजय देवगन के अलावा फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारों मेला जुटा है। इस फिल्म को करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। लेकिन, पहले दिन से ही इसकी हालत खस्ता चल रही है। आलम यह है कि अब इसके लिए बजट भी निकाल पाना दूभर सा लग रहा है।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
पहले हफ्ते ही हुई फ्लॉप साबित
फिल्म सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सात दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ 173 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। इस तरह पहले ही हफ्ते यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई। भूल भुलैया 3 के सामने इसने घुटने टेक दिए। कई सारे सितारे होने के बावजूद दर्शकों में फिल्म के प्रति क्रेज नहीं दिखा।
4 of 5
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
न एक्शन पसंद आया न कहानी
दूसरे हफ्ते में यह फिल्म महज 47.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी। फिल्म सिंघम अगेन को हिट का टैग हासिल करने के लिए कम से कम 700 करोड़ की कमाई करने की जरूरत है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह अब नामुमिकन सा लगता है। दर्शकों को न तो इस फिल्म की कहानी पसंद आई है और न ही एक्शन।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 20: भूल भुलैया 3 का बाल भी बांका न कर सकीं कंगुवा-मटका, जानें आज की कमाई
5 of 5
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर, सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानें आज 20वें दिन की कमाई
इस फिल्म की कमाई की रफ्तार अब बिल्कुल ठहरती दिख रही है। कल मंगलवार को 19वें दिन फिल्म सिंघम 3 ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को फिल्म ने 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 234.81 करोड़ रुपये हो गई है।