फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 महीने से लाइमलाइट में नहीं आई थीं सुनिधि चौहान, अचानक आई मां बनने की खबर

Tue, 02 Jan 2018 09:23 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
singer sunidhi chauhan becomes a mother blessed with a baby boy
sunidhi chauhan

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सुनिधि चौहान के घर एक जनवरी को किलकारियां गूंज उठीं। सुनिधि ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।उन्होंने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। सुनिधि चौहान ने 2012 में हीतेश सोनिक से शादी रचाई थी।



पढ़ें: बिग बी ने पोती और नातिन के साथ खास अंदाज में मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

singer sunidhi chauhan becomes a mother blessed with a baby boy

सुनिधि की डॉक्टर रंजना धानू ने बताया कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे का जन्म 1 जनवरी 2018 को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ। प्रेग्नेंसी के दौरान सुनिधि ज्यादा नजर नहीं आईं। 

singer sunidhi chauhan becomes a mother blessed with a baby boy

आखिरी बार वह डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आई थीं। उस वक्त वह प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में थीं। इस लाइव शो में सुनिधि को देख ऑडियंस इतनी प्रभावित थी कि सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer sunidhi chauhan becomes a mother blessed with a baby boy

सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया, हालांकि उनके हुनर को पहचाना टीवी एंकर तब्बसुम ने। उन्होंने सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने दूरदर्शन के रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया जिसके बाद सुनिधि शो में विनर बनीं थीं।

विज्ञापन
singer sunidhi chauhan becomes a mother blessed with a baby boy
sunidhi chauhan

सुनिधि ने 'रुकी रुकी', 'डांस पे चांस', 'कमली', शीला की जवानी',  'इश्क सूफियाना', 'बीड़ी जलाइ ले', 'देसी गर्ल', 'भागे रे मन' जैसे मशहूर गाने गाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed