केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ हिंदी सिनेमा में ये नाम कोई नया नहीं है। पूरी दुनिया इस नाम और इनकी आवाज की दीवानी है। केके ने हिंदी के अलावा केके ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में गाने गाए हैं। हालांकि अब मशहूर सिंगर भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी आवाज का जादू दुनिया पूरी दुनिया में छाया है। अभिनेता के गाए गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। आज केके की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खासे मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 4
केके
- फोटो : सोशल मीडिया
23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे केके ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से की है और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके ने करीब 35000 जिंगल्स गाए थे। 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए भी उन्होंने 'जोश ऑफ इंडिया' गाना गाया था। उनके इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। इसके बाद केके ने म्यूजिक एलबम 'पल' से बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की थी।
3 of 4
सिंगर केके, ज्योति कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत को कई हिट गाने देने वाले केके ने अपनी जिंदगी में कभी भी सिंगिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह हमेशा किशोर कुमार और म्यूजिक आर.डी.बर्मन से प्रेरित थे। केके ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना तड़प-तड़प के गाया है। इस गाने ने सिंगर की जिंदगी बदल दी। उनको साल 2000 में इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्मों के अलावा उन्होंने जस्ट मोहब्बत, शाका लाका बूम बूम, हिप-हिप हुर्रे और काव्यांजली जैसे शो के टाइटल गाने भी गाए हैं।
4 of 4
केके
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी की बात करें तो केके ने 1991 में अपने बचपन के प्यार ज्योति कृष्णा से शादी की है। शादी से पहले उनके लिए नौकरी करना जरूरी था, इसलिए केके ने होटल इंडस्ट्री में आठ महीने तक सेल्समैन की भी नौकरी की थी। के.के और ज्योति के दो बच्चे नकुल और तामरा हैं। बता दें कि नकुल ने उनके एलबम हमसफर में 'मस्ती' गाना गाया है। 31 मई 2022 को केके कोलकाता के एक म्यूजिक इंवेट में परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद जब वह होटल पहुंचे तो बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गए। सिंगर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। भले ही आज वह सबके बीच में नहीं हैं, लेकिन केके आज भी अपनी आवाज के जरिए जिंदा हैं।