रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। रणवीर सिंह और सारा अली स्टारर ये फिल्म बड़ी हिट बनने की ओर है। जिस तरह सिम्बा को रिस्पॉन्स मिल रहा है, जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
2 of 5
simmba
- फोटो : instagram
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिम्बा मुंबई में जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर की ये चौथी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है वहीं सारा अली खान के करियर की ये पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
3 of 5
simmba
- फोटो : instagram
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'दूसरे हफ्ते में फिल्म 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी... उम्मीद है जल्द ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 9.02 करोड़ की कमाई की है। इस तरह सिम्बा ने कुल 159.83 करोड़ का बिजनेस किया।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।
5 of 5
gully boy
- फोटो : twiiter
सिम्बा की कामयाबी के बीच रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में जुट गए हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया। गली ब्वॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को आएगा। फिल्म की कहानी मुंबई की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक साधारण लड़के की कहानी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।