हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों में से एक करण जौहर का वक्त ही खराब चल रहा है। उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों के निशाने पर है। इसके बावजूद उनके दफ्तर के लोग अलर्ट नहीं हैं। उनकी मार्केटिंग टीम से फिर एक बड़ी गलती हुई और खामियाजा भुगतना पड़ा करण जौहर को।
2 of 5
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां
- फोटो : file photo
शनिवार को ट्विटर पर धर्मा प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के छह साल पूरे होने की खुशी जाहिर की गई। इस खुशी में किए गए ट्वीटर में निर्देशक डेविड धवन के बेटे अभिनेता वरुण धवन, निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान को तो टैग किया गया, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों जैसे सिद्धार्थ शुक्ला और आशुतोष राणा को नजरअंदाज कर दिया गया। यही बात इंटरनेट यूजर्स को नागवार गुजरी और उन्होंने करण जौहर की खिंचाई शुरू कर दी।
3 of 5
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर पिछले कुछ दिनों से वैसे भी वंशवाद जैसे मुद्दे पर भारी प्रताड़ना झेल रहे हैं। लोगों के सवालों के जवाबों से बचने के लिए वह अपना फोन नंबर बदल चुके हैं। सोशल मीडिया पर अपने हैंडिल्स के केमंट सेक्शन बंद कर चुके हैं। लेकिन उनकी ही कंपनी के इस नए ट्वीट ने एक बार फिर नेपोटिज्म के मुद्दे को फोकस में ला दिया है।
4 of 5
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Social Media
इस बार करण को ट्रोल करने वाले कोई और नहीं, बल्कि टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसक हैं। शुक्ला के प्रशंसकों का कहना है कि अगर करण अपनी किसी फिल्म की सालगिरह मना रहे हैं तो उसमें सभी मुख्य कलाकारों का जिक्र क्यों नहीं किया गया?
5 of 5
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां
फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में सिद्धार्थ शुक्ला ने दूसरा मुख्य किरदार निभाया है। सेकेंड लीड अभिनेता होने के बावजूद धर्मा प्रोडक्शंस के इस ट्वीट में उनकी अनदेखी की गई है। इसके अलावा आशुतोष राणा ने भी फिल्म में आलिया के पिता का अहम किरदार निभाया है।