कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में सरकार की तरफ से धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। इसी के साथ सिनेमा कलाकार और कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। टीवी धारावाहिकों ने तो अपनी शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है, अब फिल्मी कलाकार भी छोटे पैमाने पर शूटिंग शुरू कर रहे हैं। हालांकि ज्यादा भीड़ भाड़ वाली फिल्मों की शूटिंग इतनी जल्दी शुरू नहीं होने वाली। हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर खबर है कि निर्माताओं ने इसकी बची हुई शूटिंग को नवंबर में शुरू करने का फैसला किया है।
2 of 5
पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसके वॉर सीक्वेंस में एक जगह पर सैकड़ों की तादाद में लोगों को इकट्ठा होना पड़ेगा। खबरें बताती हैं कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग को थोड़ी देर से शुरू करने का फैसला लिया है।
3 of 5
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पृथ्वीराज की लगभग 40 दिन की शूटिंग बाकी है जिसको पहले जयपुर में अंजाम दिया जाने वाला था लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब यह फिल्म मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियोज में ही पूरी की जाएगी। अक्षय अगले महीने ब्रिटेन में अपनी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग करने जा रहे हैं। वहां से लौटकर वह पृथ्वीराज के सेट पर दिखेंगे।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के बाद सबसे पहले अक्षय कुमार ने ही एक विज्ञापन से शूटिंग की शुरुआत की थी। फिल्म इंडस्ट्री के बाकी बड़े कलाकार जैसे विद्या बालन, तापसी पन्नू और अर्जुन कपूर भी अपनी शुरुआत कर चुके हैं। अर्जुन ने एक विज्ञापन की शूटिंग से ही शुरुआत की है।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी को अब इसी तरह अपनी जिंदगी को धीरे से शुरू करना होगा। चीजें हमेशा के लिए बदल चुकी हैं लेकिन काम तो करना ही है। सभी को चाहिए कि अपने आस पास के माहौल को स्वस्थ और सुरक्षित रखें और अपना काम शुरू करें। मैं खुद चार महीने बाद शूटिंग कर रहा हूं।'