टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में अपना 20वां जन्मदिन मनाया। अभी कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बेटी पलक तिवारी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था, श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी साझा की थीं। पलक श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।
श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड ने बेटी को इस तरह दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- समय कितनी जल्दी निकल गया
श्वेता के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने भी खास अंदाज मेंअपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजा ने पलक के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में पलक बहुत छोटी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए राजा ने लिखा- वक्त इतनी जल्दी निकल जाता है।
A post shared by Raja Chaudhary (@rajachaudhary) on
इस पोस्ट से साफ लग रहा है कि पापा अपनी लाडली को काफी मिस कर रहे हैं। बता दें श्वेता और राजा की शादी साल 1998 में हुई थी और दोनों के बीच रिश्ते खराब होने के बाद साल 2012 में दोनों अलग हो गए। साल 2011 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।राजा से उन्हें एक बेटी पलक हैं, जो अब 20 साल की हो चुकी है।
श्वेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'मेरी लकी चार्म को जन्मदिन की बधाई, वह एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की है।' श्वेता ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैl इसमें मां-बेटी की जोड़ी को मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह घूमते हुए देखा जा सकता है।
पलक तिवारी अक्सर अपने फोटोशूट्स के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। आए दिन पलक तिवारी अपने फोटोशूट से लोगों का ध्यान खींचती हैं। पलक गुरुग्राम की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी।