फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता ने दिया पिता को न्यू ईयर सरप्राइज, भावुक हुए बिग बी

Wed, 04 Jan 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
shweta nanda give surprise to her father amitabh

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने इस बार न्यू ईयर पर अपने पिता को कुछ ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखते ही बिग भी भावुक हो गए। बिग बी का बेटियों के प्रति हमेशा एक अलग झुकाव रहा है। फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के बाद भी बिग बी अपनी नातिन नव्या और पोती आराध्या के साथ काफी समय व्यतीत करते हैं और उनके साथ हर खुशी बांटते हैं। इस बार श्वेता के सरप्राइज की खुशी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल व ब्लॉग से जाहिर की है।

श्वेता ने दिया पिता को न्यू ईयर सरप्राइज, भावुक हुए बिग बी

shweta nanda give surprise to her father amitabh

दरअसल श्वेता ने नए साल के दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे परिवार के लिए एक शानदार डिनर तैयार किया था और उसे सरप्राइज के तौर पर सभी के लिए खुद पेश किया। श्वेता को ऐसा करते देख अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्हें अपनी बेटी का ये सरप्राइज बहुत पसंद आया।

श्वेता ने दिया पिता को न्यू ईयर सरप्राइज, भावुक हुए बिग बी

shweta nanda give surprise to her father amitabh

वहीं अमिताभ बच्चन ने जवाब में बेटी को सरप्राइज देने के लिए ट्वीटर पर श्वेता की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि पूरे परिवार के लिए बेटी श्वेता ने एक प्यार भरा, सजावट भरा सरप्राइज डिनर तैयार किया है-डीएटीबी। अमिताभ ने अपने अगले ट्वीट में डीएटीबी का मतलब बताते हुए लिखा- डॉटर्स आर द बेस्ट (बेटियां सबसे अच्छी होती हैं)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता ने दिया पिता को न्यू ईयर सरप्राइज, भावुक हुए बिग बी

shweta nanda give surprise to her father amitabh

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर भी इस सरप्राइज का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है - बहुत दिनों बाद परिवार के सदस्यों की खिलखिलाहट सुनी। बच्चे जहां भी नया साल मना रहे थे उन्होंने दुनिया के हर कोने से नए साल की बधाइयां भेजीं। बेटी एक दिन पहले ही घर आई और घर को बहुत अच्छी तरह सजाया। घर पर खाना भी बनाया जो बेहद स्वादिष्ट था। 

विज्ञापन

श्वेता ने दिया पिता को न्यू ईयर सरप्राइज, भावुक हुए बिग बी

shweta nanda give surprise to her father amitabh

उन्होंने लिखा कि घर के आंगन में बड़ी ही दैवीय खुशबू फैली है। उनके लिए बेटियां हमेशा से ही प्यारी रही हैं। श्वेता की तारीफ में अमिताभ ने लिखा कि वह पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत है। श्वेता उनका खास तौर पर ख्याल रखती हैं और किसी भी दिन को बहुत ही खास बना देती है। आपको बता दें कि इस बार अमिताभ बच्चन ने अपना न्यू ईयर ऋषिकेश में मनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed