अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पैरेंट्स और भाई की तरह फिल्मों की दुनिया में करियर नहीं बनाया। श्वेता आज ना केवल बिजनेस की दुनिया में धाक जमाए हुए हैं बल्कि एक लेखक, होस्ट और मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले श्वेता ने एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू किया और अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म में दिखाई दीं। 17 मार्च 1974 को जन्मीं श्वेता के बारे में जानते उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Shweta Bachchan Aishwarya
- फोटो : file photo
श्वेता बच्चन को पार्टियों और इवेंट्स में अक्सर देखा जाता है। ऐसे ही एक शो में अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचीं श्वेता बच्चन ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। श्वेता ने कुछ ऐसी बातें बताईं जिसका कनेक्शन उनकी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन से था।
3 of 5
shweta bachchan,
- फोटो : file photo
अब ये बात तो जगजाहिर है कि अभिषेक बच्चन से शादी से पहले ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान से था। ऐसी खबरें थीं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान की वजह से ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था लेकिन इसी बीच दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। बहरहाल, केवल ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि श्वेता बच्चन भी सलमान खान के प्यार में पड़ गई थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने ही किया था।
4 of 5
shweta bachchan,
- फोटो : file photo
श्वेता बच्चन ने बताया कि 'टीएनज में मेरा क्रश सलमान खान थे। जब मैं बो्र्डिंग स्कूल में थी तब मैंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया वीसीआर पर देखी थी। मैंने पूरी फिल्म का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया था। जब भी मुझे मौका मिलता वो ऑडियो मैं सुना करती थी।'
5 of 5
shweta bachchan,
- फोटो : file photo
श्वेता बच्चन ने आगे बताया कि 'ये बात अभिषेक बच्चन को पता थी। भाई तो मेरे लिए वो कैप लेकर आए जो सलमान खान ने फिल्म के दौरान पहनी थी। उस कैप को लेकर ही मैं रात में सोती थी।' हालांकि श्वेता का ये प्यार स्कूली दिनों का क्रश था जिसका खुलासा खुद उन्होंने ही शो में कर दिया।