इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में ऑड जोड़ियों का ट्रेंड चल रहा है, फिर चाहें वो रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी हो या फिर शाहरुख खान और आलिया भट्ट की। और अब एक ऐसी ही जोड़ी मैदान में उतरने जा रही है।
श्रुति हासन बनेंगी राजकुमार राव की बहन
खबर है कि श्रुति हासन अपनी अगली फिल्म में एक्टर राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का नाम 'बहन होगी तेरी' है जिसे अमूल विकास मोहन, टोनी डिसूजा और नितिन उपाध्याय मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
श्रुति हासन बनेंगी राजकुमार राव की बहन
जानकारों की मानें तो ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी जिसमें श्रुति राजकुमार राव के अपोजिट रोल निभाएंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी लखनऊ में बेस्ड है और श्रुति हासन और राजकुमार राव दोनों ही इस फिल्म के लिए एकदम फिट हैं।
श्रुति हासन बनेंगी राजकुमार राव की बहन
फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरु होगी और अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगी। फिल्म की पूरी टीम इन दोनों की जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटिड है क्यूंकि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे।
श्रुति हासन बनेंगी राजकुमार राव की बहन
लेकिन अब ये ऑड जोड़ी फिल्मी पर्दे पर क्या कमाल दिखायेगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि जहां श्रुति तमिल सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं वहीं राजकुमार राव ने साल 2013 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।