बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने विदेशी पार्टनर चुन शादी कर ली। इसका ताजा उदाहरण हैं बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा। बीते वर्ष 2018 में प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई थी। इस कड़ी में दक्षिण फिल्मों की सफल अभिनेत्री श्रुति हासन का नाम आ रहा है। श्रुति काफी समय से अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल संग डेट को लेकर सुर्खियो में बनी हुई हैं।
2 of 5
माइक कॉर्सेल, श्रृति हासन
- फोटो : Twitter
दोनों को कई बार इवेंट में एक साथ देखा गया है। अब खबर आ रही है कि श्रुति का माइकल से ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट की माने तो दोनों के बीच दरार आ गई है और अब इनके रास्ते अलग-अलग है। ब्रेकअप से पहले अभिनेत्री ने माइकल संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन अब वे तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नहीं दिख रही हैं।
3 of 5
माइक कॉर्सेल, श्रृति हासन
- फोटो : instagram
इस बात से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ चल रही है। वहीं, एक इंटरव्यू में श्रुति ने बताया 'मेरे और दूसरी महिलाओं के लिए शादी के मायने अलग-अलग हैं, फिलहाल तो मेरी शादी नहीं हो रही है और ना ही मुझे इसकी ज्यादा जल्दी है, जब भी मुझे लगेगा तो मैं बताकर ही शादी करूंगी।'
4 of 5
माइक कॉर्सेल, श्रृति हासन
- फोटो : instagram
वहीं, माइकल ने भी ट्विटर पर ब्रेकअप की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'हमने जिंदगी को एक तरफ रख दिया है और अब हमारे रास्ते अलग-अलग हैं, लेकिन श्रुति हमेशा मेरी एक अच्छी दोस्त रहेगी, तुम्हारा साथ बहुत ही प्यार रहा।'
गौरतलब है कि बीते दिनों श्रुति और माइकल की शादी की खबरें आई थीं। बता दें कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी यहां श्रुति एक ब्रिटिश रॉक बैंड के लिए गाना रिकॉर्ड करने गई थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे ये मिलना-जुलना प्यार में बदल गया था।