{"_id":"5cc28b0cbdec22141e225326","slug":"shruti-haasan-and-boyfriend-michael-corsale-broken-up-their-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में हो गया है श्रुति हासन और माइकल का ब्रेकअप, 2 साल पहले ही शुरू हुआ था रिश्ता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में हो गया है श्रुति हासन और माइकल का ब्रेकअप, 2 साल पहले ही शुरू हुआ था रिश्ता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हासन और माइकल
Link Copied
कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और उनके इटैलियन ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल का ब्रेकअप हो गया है। श्रुति के फैंस इस खबर से हैरानी जता रहे हैं क्योंकि दोनों के बीच शादी की खबरें थीं। अभी जनवरी में ही ये कपल साथ दिखा था ऐसे में ब्रेकअप की खबर थोड़ी हैरान करने वाली जरूर है।
Trending Videos
2 of 5
श्रुति हासन और माइकल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने लगभग 1 महीने पहले ही आपसी सहमति से अपनी राहें जुदा कर ली हैं। उनके बीच में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हालांकि ब्रेकअप की खबर पर श्रुति की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
3 of 5
श्रुति हासन और माइकल
ब्रेकअप के बाद श्रुति ने माइकल के साथ वाले अपने कुछ पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। दोनों की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लंदन में मिले थे। इसके बाद माइकल कमल हासन से मिलने भारत भी आए थे।
इतना ही नहीं माइकल को कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' में रूसी सोल्जर की भूमिका में भी देखा गया था लेकिन अब लगता हैं दोनों को एक दूसरे का साथ नहीं भा रहा है।
हाल ही में श्रुति को अपने पिता और अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन के साथ मतदान करते हुए देखा गया था। बात करें श्रुति की तो देशभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह मल्टीटैलेंटेड हैं। एक्टिंग और राइटिंग के अलावा वह गाना भी अच्छा गाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।