बॉलीवुड से मराठी सिनेमा तक खूब नाम कमाने वाले श्रेयस तलपड़े पिछले कुछ दिन से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में थे। पिछले साल दिसबंर में उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। इस बीच अभिनेता श्रेयस तलपड़े आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन की आवाज बनकर घर घर में छा जाने वाले श्रेयस तलपड़े ने अपने जन्मदिन पर खास इंटरव्यू दिया है आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा है।
Shreyas Talpade Birthday: परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे श्रेयस, बोले- पत्नी ने मेरा पुनर्जन्म करवाया है
इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया कि आज वे जन्मदिन को कैसे सेलिब्रेट करेंगे। इस का जवाब देते हुए श्रेयस ने कहा, "आज मेरा पहला जन्मदिन है तो हम उस तरह से सेलिब्रेट नहीं करेंगे। इतना काम करने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि फैमिली को टाइम देना जरूरी है तो आज की शुरुआत परिवार के साथ हुई है। बेटी मेरे बर्थडे को लेकर काफी उत्साहित है। आज सुबह से वह लंच, डिनर और गिफ्ट्स की प्लानिंग कर रही है। मुझे लगता है परिवार से बड़ा गिफ्ट और सेलिब्रेशन और क्या हो सकता है।"
अभिनेता से आगे पूछा गया कि आज उन्हें सबसे पहले किसमे विश किया। इसपर अभिनेता ने तुरंत पत्नी का नाम लिया और कहा, "उन्होंने मेरी जान बचाई और मेरा पुनर्जन्म करवाया है। उन्होंने ने विश किया। इसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा और भगवान से दुआ करूंगा की सबकी जिंदगी में ऐसा लाइफ पार्टनर आए।" अपनी हेल्थ के बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, "अभी तबीयत ठीक है। यह सबके लिए शॉकिंग रहा है। मैं भगवान का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे समय दिया, जिससे हम आज बैठकर बात कर रहे हैं। यह सब सिर्फ एक सेकंड की बात होती है। मैंने मौत को भी बेहद करीब से एक्सपीरियंस कर लिया है।"
अभिनेता ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा करते हुए कहा, "फिल्में तो आएंगी। इमरजेंसी की डेट अनाउंस हुई है। मराठी फिल्म भी रिलीज होगी। फिल्में तो मैं करूंगा, लेकिन आराम से करूंगा। वेलकम के शूट से काम की शुरुआत करूंगा। इस घटना के बाद मेरे काम करने की इच्छा काफी तीव्र हो गई है और मैं फिर से सेट पर जाने के लिए काफी उत्साहित हूं। इस साल मैं कई अलग किरदारों में नजर आ ने वाला हूं।"
अभिनेता ने अपने फैंस को खास मैसेज भी दिया है। उन्होंने कहा, "फैंस को मैं ढेर सारा शुक्रिया कहना चाहूंगा। फैंस के प्यार ने मुझे बचाया है। फैंस ने हमेशा मुझे पुश किया है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने इतनी दुआएं कमाई है।"
Fighter: 'खाड़ी देशों में प्रतिबंध के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है फाइटर', सिद्धार्थ ने पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया