मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का बीते दिन तीन मार्च को समापन हुआ। इस प्री वेडिंग समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पार्टी में श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अमी जे तोमार समेत कई गानों पर परफॉर्मेंस दी।
Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने बांधा समा, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:10 PM IST
सार
सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पार्टी में श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अमी जे तोमार समेत कई गानों पर परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन