बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का शिंकजा कसता जा रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ड्रग्स मामले की चल रही जांच में शामिल होने के लिए आज (शनिवार) एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। श्रद्धा कपूर शनिवार लगभग 12 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंचीं। एनसीबी ने लगभग छह घंटे उनसे पूछताछ की है।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : PTI
श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया है। हालांकि श्रद्धा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पार्टी की बात कबूल की। श्रद्धा कपूर ने बताया है कि वह एक बार सुशांत के फार्महाउस में उनकी फिल्म छिछोरे की सक्सेस पार्टी में गईं थी लेकिन ड्रग्स नहीं लिया था। श्रद्धा ने पार्टी में ड्रिंक सर्व की जाने की बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने एनसीबी की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने सुशांत को वैनिटी में ड्रग्स लेते हुए देखा था।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : PTI
एनसीबी ने सारा अली खान से भी कई घंटो तक पूछताछ की। इस दौरान सारा ने ड्रग्स लेने की बात से साफ मना कर दिया और सिर्फ सिगरेट पीने की बात को कबूल किया। सारा ने रिया के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सारा ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ड्रग्स का हाई डोज लिया था।
4 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान ने कहा फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत के साथ सिर्फ सिगरेट पी थी। वहीं दूसरी तरफ आईलैंड वाली पार्टी में बोटमैन ने भी सारा अली खान और सुशांत के द्वारा गांजा लेने की बात कही थी। एनसीबी ने सारा अली खान का बयान लिखित रूप में दर्ज किया।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनसीबी ने 26 सितंबर को एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को भी बुलाया था। बीते रोज रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हुई थी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।