श्रद्धा कपूर इन दिनों 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं । यह श्रद्धा की पहली तेलुगु फिल्म है । 'साहो' के अलावा श्रद्धा कपूर के पास फिल्म 'स्त्री' भी है । हाल ही में श्रद्धा मुंबई में स्पॉट की गईं ।
बूढ़ी औरत के सामनेेे आते ही 'बाहुबली' की हीरोइन ने जोड़ेेे हाथ, वीडियो देख लोग बोले- 'ये तो इनके...'
इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है । जिसमें श्रद्धा किसी शॉप से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं । बाहर आने के बाद फैंस ने उन्हें घेर लिया । फैंस में एक बुजुर्ग महिला भी सामने आई ।
श्रद्धा ने उस बुजुर्ग महिला को देख हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें प्यारी सी स्माइल दी । इसके बाद वो अपनी कार की तरफ चल दीं । अब श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
She is so sweet #shraddhakapoor 🙏🙏🙏🙏😍
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
श्रद्धा के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं । श्रद्धा की जमकर तारीफ हो रही है । लोग श्रद्धा के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं । किसी ने कहा कि श्रद्धा जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं तो किसी ने कहा कि ये उनके संस्कार हैं ।