श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपनी दो फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । एक प्रभास के साथ 'साहो' और दूसरी 'साइना नेहवाल की बायोपिक' । 'साहो' की शूटिंग वो पूरी कर चुकी हैं । साथ ही साथ साइना की बायोपिक के लिए भी तैयारी कर रही थीं । कई बार उन्हें साइना के साथ भी देखा गया ।
साइना उन्हें बैडमिंटन खेलना सिखा रही थीं । अब श्रद्धा के फैंस के लिए बुरी खबर आई है । दरअसल, श्रद्धा ने साइना की बायोपिक छोड़ दी है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा ने इस फिल्म को इसलिए छोड़ा क्योंकि वो इसकी शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं ।
श्रद्धा कपूर इन दिनों 'छिछोरे', 'Street Dancer 3D' और प्रभास की फिल्म 'साहो' पर काम कर रही हैं। वहीं 'बागी 3' के लिए भी उन्हें साइन किया गया है। ऐसे में श्रद्धा ने साइना नेहवाल की बायोपिक से खुद को अलग करने का फैसला किया है। श्रद्धा के बाहर होने के बाद मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है।
4 of 5
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
परिणीति फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में बिजी हैं । ये फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके बाद उनके पास भी 'संदीप और पिंकी फरार' और 'जबरिया जोड़ी' जैसी फिल्में हैं।
5 of 5
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
बयोपिक के इस दौर में दर्शकों को साइना की बायोपिक का बेसब्री से इंतजार है । इस फिल्म को लेकर श्रद्धा ने खासा तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। श्रद्धा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल जैसा बनने की ट्रेनिंग ले रही थीं। लेकिन अब साइना को फिर से परिणीति को ट्रेंड करना होगा।