{"_id":"660bf7f09bc4bf658d092e3a","slug":"shooting-of-baby-john-completes-70-days-varun-dhawan-boosts-excitement-by-sharing-new-picture-2024-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John: 'बेबी जॉन' की शूटिंग को 70 दिन पूरे, वरुण धवन ने नई तस्वीर साझा कर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baby John: 'बेबी जॉन' की शूटिंग को 70 दिन पूरे, वरुण धवन ने नई तस्वीर साझा कर बढ़ाया उत्साह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:50 PM IST
सार
वरुण धवन ने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग के 70 दिन पूरे कर लिए हैं। साथ ही अभिनेता ने नई तस्वीरें साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आने वाले दिनों में वरुण धवन को एक्शन थ्रिलर 'बेबी जॉन' में देखा जाएगा। इसी कड़ी में अभिनेता अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग अपडेट साझा करते रहते हैं। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। अब अभिनेता की लेटेस्ट पोस्ट ताबड़तोड़ सुर्खियां बटोर रही है।
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर 'बेबी जॉन' इस साल बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। फिल्म फिलहाल फ्लोर पर है और वीडी ने 70 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया कि वह और टीम शूटिंग के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं।
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबी जॉन में वरुण धवन फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की झलक फैंस के साथ साझा करते हुए कहा कि यह उनके करियर की सबसे कठिन शूटिंग में से एक है। अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जब तक सूरज नहीं निकला तब तक लगातार फिल्मांकन होता रहा और फिर हमारी यूनिट भी चलती रही। सबसे कठिन शूटों में से एक जो मैंने ग्राइंड पर किया था। इसके साथ ही वरुण ने हैशटैग बेबी जॉन 70 का भी इस्तेमाल किया है।
वरुण धवन की पोस्ट सामने आते ही सुर्खियों में छा गई, और इस पर अभिनेता के फैंस टिप्पणी कर अपना प्यार जाहिर करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सर आप बहुत मेहनती हैं।' दूसरे ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट बेबी जॉन..गो स्ले इट।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'बेबी जॉन नाम सुन के बच्चा समझे है क्या...फायर है अपुन।'
'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बॉलीवुड में कीर्ति सुरेश के डेब्यू को चिन्हित करेगी। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।