{"_id":"660beadb105b41e9890c6095","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-fame-actress-mohena-kumari-welcomes-second-child-baby-girl-shares-photos-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohena Kumari: मोहिना कुमारी के घर आई नन्ही परी, अभिनेत्री ने दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mohena Kumari: मोहिना कुमारी के घर आई नन्ही परी, अभिनेत्री ने दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म
Tue, 02 Apr 2024 04:56 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 02 Apr 2024 04:56 PM IST
सार
मोहिता ने 'नया अकबर बीरबल', 'कुबूल है', 'सिलसिला प्यार का' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे कई चर्चित टीवी शो में काम किया है। लेकिन, उन्हें लोकप्रियता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति गोयनका सिंघानिया का किरदार अदा करने के बाद मिली।
विज्ञापन
मोहिना कुमारी ने बिटिया को दिया जन्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए घर-घर में लोकप्रिय हुईं, अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने दूसरे बच्चे के रूप में बिटिया को जन्म दिया है। परिवार ने पूरे उल्लास के साथ नन्ही परी का स्वागत किया है। मोहिना के एक फैन पेज ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर यह खुशखबरी दी है। मोहना ने वर्ष 2019 में सुयश रावत से शादी की थी। पहली संतान के रूप में मोहिना और सुयश के यहां बेटे अयांश का जन्म हुआ। अब बेटी के आगमन से इनका परिवार पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Kingdom Of The Planet Of The Apes: फिल्म का नया ट्रेलर जारी, वानरों की अत्याचारी दुनियां में फंसीं फ्रेया एलन
विज्ञापन
अस्पताल से मिली छु्ट्टी
मोहिता ने 'नया अकबर बीरबल', 'कुबूल है', 'सिलसिला प्यार का' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे कई चर्चित टीवी शो में काम किया है। लेकिन, उन्हें लोकप्रियता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति गोयनका सिंघानिया का किरदार अदा करने के बाद मिली। बेटी के जन्म के बाद मोहिना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जब अभिनेत्री अपनी नन्ही परी को लेकर घर आईं तो परिवार वालों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मोहिना के पति सुयश बेटे अयांश को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। अयांश को उनकी छोटी बहन से मिलवाया जा रहा है। अयांश अपनी छोटी बहन को बहुत प्यार से देख रहे हैं। आसपास रिश्तेदार और दोस्त मभी मौजूद हैं। परिवार में आई रौनक से सभी खुशी से झूम रहे हैं।
Pushpa 2 Teaser: सामने आया अल्लू की 'पुष्पा 2' का धांसू पोस्टर, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा
अभिनेत्री के साथ डांसर भी हैं मोहिना
मोहिना ने शादी के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अभिनय प्रतिभा के अलावा मोहिना डांस करने में भी माहिर हैं। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ भी काम किया है। शादी होने के बाद उन्होंने अपना पूरा समय परिवार को दिया। इसी साल 13 मार्च को मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी।
Sharmila Tagore: सोना लेने में सारी कमाई खर्च कर देती थीं शर्मिला, इस निर्देशक ने दिया था जमीन खरीदने का सुझाव