संगीत दुनिया की युवा गायिका शर्ली सेतिया ने साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के एक गीत 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' का एकॉउस्टिक वर्जन रिलीज किया है। प्रेमी जोड़ों के बीच पहले से ही लोकप्रिय यह गीत सुपर हिट है लेकिन लॉकडाउन के दौर में घर बैठे शर्ली ने इस गीत पर थोड़ा काम करके एक नया रूप दे दिया है।
माधवन की इस पहली फिल्म के गानों के लॉकडाउन के दौरान खूब कवर वर्जन बने हैं। हाल ही में मशहूर गायक बी प्राक ने भी फिल्म के एक गाने का कवर वर्जन रिलीज किया। शर्ली सेतिया वाले इस गीत को रीक्रिएट करने का पूरा श्रेय अभिजीत वघानी को जाता है। इस गीत का एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया गया है। लॉकडाउन के इस दौर में वीडियो को कहीं बाहर शूट तो किया नहीं जा सकता था। इसलिए, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहने वाले हर किसी कलाकार ने अपने घर पर ही रह कर खुद ही अपने हिस्से को कैमरे से शूट किया है।
3 of 5
रहना है तेरे दिल में फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के लिए इस गीत को समीर ने लिखा है और इस गीत को रूप कुमार राठौर ने आवाज दी है। आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। यह गाना सैफ अली खान और दीया मिर्जा पर फिल्माया गया है।
4 of 5
रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पहली बार आर माधवन और दीया मिर्जा पर्दे पर नजर आए थे। प्रशंसकों को आर माधवन और दीया मिर्जा की यह जोड़ी बहुत पसंद आई थी। उनकी तरफ से समय- समय पर इस जोड़ी को वापस पर्दे पर देखने की मांग उठती रहती है।
5 of 5
शर्ली सेतिया
- फोटो : ट्विटर
शर्ली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मस्का' से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। अब वह शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएंगी।