{"_id":"5c48797ebdec224c0b4889a4","slug":"shilpa-shinde-to-delete-her-twitter-account-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बात से तंग आकर ट्विटर अकाउंट डिलीट कर रहीं शिल्पा शिंदे, खुद बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बात से तंग आकर ट्विटर अकाउंट डिलीट कर रहीं शिल्पा शिंदे, खुद बताई ये बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि वह अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने का फैसला लिया है। उन्होंने अकाउंट डिलीट करने की भी बड़ी वजह बताई है। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह ट्विटर पर अपने कमेंट्स और स्टेट्स के चलते सुर्खियां बटोरती हैं।
2 of 5
Shilpa Shinde
मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की पूर्व 'अंगूरी भाबी' शिल्पा ने ट्विटर अकाउंट डिलीट करने की वजह में बताया 'सोशल मीडिया एक क्रूर फ्लेटफॉर्म है और मेरे फैन्स मुझे लेकर बहुत ही ज्यादा पोजेसिव हैं और ऐसे में जब अकाउंट पर कोई निगेटिव कमेंट्स आता है तो मुझे ट्रोल होना पड़ता है, मेरे अकाउंट पर फैन के कमेंट्स की बाढ़ सी आ जाती है, देखो, मैं अपने हेटर्स से थोड़ी परेशान हूं, लेकिन मेरे फैन्स को इसकी जरा सी भी परवाह नहीं है।'
3 of 5
Shilpa Shinde
शिल्पा ने आगे बताया ' सोशल मीडिया अपने विचार अभिव्यक्त करने की आजादी वाला मंच है लेकिन लोग इस पर सबकुछ जानने में लगे रहते हैं, इस हिसाब से मुझे लगता है सोशल मीडिया मेरे लिए तो नहीं बना है।' शिल्पा ने यह भी कहा कि वह अब कभी ट्विटर पर नहीं आएंगी। लेकिन शिल्पा के इस फैसले से उनके फैन्स को बड़ा धक्का लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shilpa Shinde Dipika Kakar
- फोटो : twitter
बता दें कि शिल्पा ने बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ को लेकर भी ट्विटर पर टिप्पणी कसी थी। उन्होंने लिखा था 'कुछ लोग दुनिया में बड़ी चीज के लिए पैदा होते हैं सुपरहीरो श्रीसंथ।' ऐसे में श्रीसंथ के फैन्स ने शिल्पा के इस ट्वीट की जमकर तारीफ की थी तो वहीं दीपिका के फैन्स ने शिल्पा को आड़े हाथ लिया था। शिल्पा सीजन 12 में फर्स्ट रनरअप रहे श्रीसंथ की सपोर्टर थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shinde
आखिर में बता दें कि शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। इस सीजन में उन्होंने टीवी अभिनेत्री हिना खान और विकास गुप्ता को पछाड़ ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद से शिल्पा को अभी तक किसी शो में नहीं देखा गया है। हालांकि वह कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आती रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।