{"_id":"61dfd4fdf7d9ff2f8b239dc7","slug":"shilpa-shetty-s-daughter-samisha-chants-gayatri-mantra-for-injured-bird-watch-adorable-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: घायल पक्षी के लिए शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने किया गायत्री मंत्र का पाठ, देखिये वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: घायल पक्षी के लिए शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने किया गायत्री मंत्र का पाठ, देखिये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की दो साल की बेटी समीशा शेट्टी ने घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ किया। समीशा शेट्टी ने अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ उनके बगीचे में मिले घायल पक्षी के ठीक होने के लिए प्रार्थना की और गायत्री मंत्र का जाप किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो में नन्ही समीशा शेट्टी को कबूतर के लिए मां के साथ गायत्री मंत्र दोहराते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को सूचित किया कि घायल पक्षी को बाद में पेटा इंडिया ने बचाया था। इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह बेटी समीशा से घायल पक्षी के लिये प्रार्थना करने के लिए कह रही हैं।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी,वियान, समीशा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी बेटी से कहती हुई दिख रही हैं "समीशा क्या आप बर्डी के बेहतर होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं? क्या बर्डी को बू बू मिला?" समीशा घायल पक्षी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं "बर्डी बू बू।" वीडियो में नन्ही समीशा चिंतित दिखाई दे रही हैं और पक्षी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, "बर्डी डाई!"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी,वियान, समीशा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा फिर बेटी से कहती हैं, "नहीं बेबी, बर्डी अभी नहीं मर रही है। वह बेहतर होगी।" फिर कैमरा पैन करते चिड़िया को दिखाया जाता है। इसके बाद शिल्पा और उनकी बेटी हाथ जोड़कर घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करती हैं। अभिनेत्री शिल्पा "ओम, ओम साई राम" का भी जाप करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी की ट्विस्टेड साड़ी
- फोटो : instagram/theshilpashetty
इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चों के पास वास्तव में सबसे शुद्ध दिल होता है। समीशा को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है.. किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता होती है इसे वह समझ रूप से जानती है।'' इसके साथ ही वह घायल पक्षी को बचाने के लिए पेटा इंडिया का भी धन्यवाद देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।