कोविड 19 से जंग जीतने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिर से छोटे परदे पर लौट रही हैं। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा की वापसी से शो के सारे लोग बहुत भावुक दिखे। शो की शूटिंग करते वक्त शिल्पा शेट्टी खुद भी भावुक हो गईं। शो में उनकी वापसी पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए फिल्म ‘धड़कन’ में शिल्पा के सहयोगी सुनील शेट्टी इस सप्ताहांत उनके साथ दिखाई देंगे। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का इसके प्रतिभागियों और बाकी दोनों जजों को बेसब्री से इंतजार रहा है। जैसे ही शो के प्रतियोगियों को पता चला कि सूपर से ऊपर तकिया कलाम वाली शिल्पा शेट्टी शो पर लौट रही हैं, इसकी क्रिएटिव टीम ने प्रतियोगियों के साथ मिलकर एक खास एपीसोड तैयार कर लिया।
Shilpa Shetty: डांस शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की वापसी, देखिए लोकेशन की खास तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 24 May 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन