जाने-माने यूट्यूबर कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं, खबरों की मानें तो कई रिपोर्ट्स में कैरी मिनाती के बिग बॉस 14 में शामिल हो सकते हैं। इस बीच कैरी मिनाती ने खुद बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने की खबरों पर जवाब दिया है। दरअसल, यूट्यूबर अजय नागर ने एक लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस को बताया कि क्या वह सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं। इस वीडियो को अब तक 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसमें में कैरी मिनाती ने विजेता रूबीना दिलैक के चीखने-चिल्लाने पर टिप्पणी की है। साथ ही जैस्मीन भसीन के रोने और अली गोनी के साथ उनकी समीकरण पर भी कमेंट किया है। इसके अलावा एजाज खान की किसी टास्क से पहले स्ट्रेटजी बनाने की आदत पर कैरी ने मजाक किया है। वहीं, बिग बॉस 14 में कंटेंट क्रिएट करने के आरोपों पर सलमान ख़ान के भड़कने को भी हाइलाइट किया गया है।
वीडियो: कैरी मिनाती ने बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन सहित इन कंटेस्टेंट का उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 24 May 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन