बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस से लोगों को कोई दीवाना बनाता है तो वह शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा के बारे में कहा जाए कि इनकी उम्र जैसे थम सी गई है तो ये गलत नहीं होगा। शिल्पा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के जरिए भी सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका हाथ से जाने नहीं देते। दोनों का प्यार इतना गहरा है कि सुख और दुख शिल्पा हर परिस्थिति में राज कुंद्रा के साथ खड़ी नजर आती हैं। फैंस हमेशा से ही दोनों की लव स्टोरी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों एक-दूसरे के करीब कैसे आए और कैसे तीर-ए-नजर दिल के पार हुआ।
Shilpa Shetty Love Story: राज के साथ पहली मुलाकात में तीर दिल के पार हो गया था, ऐसे शुरू हुई थी शिल्पा की फिल्मी प्रेम कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:48 AM IST
सार
आज हम आपको बताते हैं कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक-दूसरे के करीब कैसे आए और कैसे तीर-ए-नजर दिल के पार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन