राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का प्रमुख बनने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व सांसद परेश रावल अपनी फिल्म दुनिया में फिर लौट आए हैं। रविवार को वह अपनी अगली फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग के लिए मनाली के लिए रवाना हुए। उनके साथ फिल्म के दूसरे सितारे और फिल्म निर्माता रतन जैन भी हैं। चर्चित फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा की ये सीक्वेल काफी महीनों से चर्चा में हैं।
2 of 5
हंगामा 2 कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म में अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान लीड रोल कर रहे हैं, उनके साथ प्रणिता सुभाष की जोड़ी फिल्म में बनी है। मीजान जाफरी को हिंदी सिनेमा में शो मैन संजय लीला भंसाली ने लॉन्च किया। उनकी डेब्यू फिल्म 'मलाल' बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन मीजान के अभिनय की इस फिल्म में सबने तारीफें कीं। प्रणिता का काम अभी बड़े परदे पर दिखना बाकी है।
3 of 5
हंगामा 2 कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'हंगामा 2' से बीते दिनों की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बड़े परदे पर वापसी हो रही है। पहले से एक हृष्ट पुष्ट बच्चा होने के बावजूद सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की मां बनी शिल्पा भी इस टीम के साथ मनाली के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं और पूरी यूनिट में सबसे ज्यादा खुशी भी उनके ही चेहरे पर दिखी।
4 of 5
हंगामा 2 कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों से दूर होने के बाद से शिल्पा शेट्टी ने योग और दूसरे आयुर्वेदिक तरीकों से फिटनेस उद्योग से जुड़कर लंबा काम किया है। वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेहत से जुड़े उत्पादों और सरोगेसी से जुड़ी क्लीनिक का प्रचार भी करती रही हैं। उनके फिटनेस वीडियो डिजिटल मीडिया पर काफी प्रचलित रहे हैं।
5 of 5
हंगामा 2 कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनाली के लिए एक प्राइवेट जेट से रवाना होते समय सारे कलाकार मास्क पहने नजर आए। इन चारों कलाकारों के साथ फोटो में वीनस म्यूजिक कंपनी के मालिक रतन जैन भी नजर आ रहे हैं। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स नाम की इस कंपनी ने अपनी पिछली फिल्म हास्य कलाकार कपिल शर्मा के साथ बनाई थी, 'किस किसको प्यार करूं'। निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।