बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आठ जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। शिल्पा का जन्म 1975 में मंगलौर में हुआ था। शिल्पा के माता-पिता टेम्पर प्रूफ वॉटर कैम्प्स का बिजनेस करते थे। हालांकि, शिल्पा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की है। एक्टिंग के अलावा शिल्पा कमाल का डांस करती हैं ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शिल्पा ने भरतनाट्यम डांस में प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है। अपने स्कूल टाइम में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्टन रही हैं। और तो और शिल्पा कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' से डेब्यू किया था। फिल्म में वो सेकेंड लीड में थीं लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि फिल्मों में आने से पहले की उनकी तस्वीरों को देखें तो उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। तो चलिए शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी कई तरह के सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। शिल्पा पेटा के लिए भी कार्य कर चुकी हैं। इसके साथ ही 'फिर मिलेंगे' फिल्म के जरिए एड्स के बारे में लोगों की जागरूकता बढा़ने का काम किया। फिल्मों में आने से पहले शिल्पा मॉडलिंग करती थीं। साल 1991 में वह लिम्मा के विज्ञापन में नजर आई थीं। इसके बाद शिल्पा ने कई सारे विज्ञापन किए और पहली बार उन्होंने 'बाजीगर' फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। तो चलिए इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ अनकही बातों के बारे में बताते हैं।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
1994 में फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में शिल्पा और अक्षय कुमार की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों फिल्म 'धड़कन' में भी साथ दिखे थे। 'धड़कन' उनके करियर की काफी अहम फिल्म साबित हुई। 2007 में शिल्पा ने अमेरिकन रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया और वो इसे जीतने में कामयाब रहीं। शो में शिल्पा की काफी चर्चा रही। यहां उन्हें रंगभेद का भी सामना करना पड़ा था। शो की एक कंटेस्टेंट ने उनपर रंगभेद टिप्पणी की थी जिसका लोगों ने विरोध किया था।
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा ने साल 2000 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे अक्षय कुमार ने उन्हें धोखा दिया। शिल्पा ने बताया था कि वह मेरे साथ अफेयर में रहते हुए ट्विंकल खन्ना को डेट करने लगे थे। शिल्पा ने बताया था कि जब उन्हें ये सब पता चला तो वह खूब रोई थीं।
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
साल 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शिल्पा और राज ने शादी करने का फैसला किया था। दोनों का एक बेटा वियान और एक बेटी समीशा हैं। समीशा का जन्म इसी साल फरवरी में सरोगेसी के जरिए हुआ।
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा आज एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरा बना ली हो, लेकिन वो अपने योगा की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद शिल्पा ने अपने योगा स्किल्स को एक नया मोड़ दिया, उन्होंने योगा को लेकर डीवीडी लांच की, हेल्दी डाइट की बुक लिखी जो ख़ूब पॉपुलर हुई और एक्ट्रेस का अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वो तरह तरह के हेल्दी फ़ूड की रेसेपी शेयर करतीं हैं। इनके अलावा शिल्पा के योगा वीडियोज़ तो चर्चा में रहते ही हैं।