फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट: यामी की पोस्ट पर आयुष्मान खुराना को कंगना रणौत ने दिया ज्ञान, यूजर्स ने बताया- परजीवी

Tue, 08 Jun 2021 07:54 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Jun 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolls On Twitter As She Replies Ayushmann khurrana On Yami Gautam Post On Social Media
आयुष्मान खुराना, यामी गौतम, कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड का क्वीन कही जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस यामी गौतम के अलावा कंगना भी ट्रेंड कर रही हैं। वजह है यामी की पोस्ट पर कंगना का कमेंट। यामी गौतम ने अचानक शादी की खबर देकर ना सिर्फ फैंस को बल्कि सेलेब्स को भी हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर आदित्य धर से शादी रचाई है और 4 जून को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर सभी को दी। उसी दिन से यामी लगातार अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और उनके सेलिब्रिटी दोस्त उनपर कमेंट कर रहे हैं।



कंगना ने दिया जवाब
यामी की पोस्ट पर एक्टर विक्रांत मैसी ने कमेंट करते हुए लिखा था,  'राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।' इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा था, 'कहां से निकला ये कॉक्रोच, लाओ मेरी चप्पल।' अब एक्टर आयुष्मान खुराना के कमेंट पर भी कंगना ने लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। बस इसके लिए वो ट्रोल हो रही हैं।

Kangana Ranaut Trolls On Twitter As She Replies Ayushmann khurrana On Yami Gautam Post On Social Media
आयुष्मान के कमेंट पर कंगना की प्रतिक्रिया - फोटो : Instagram

यामी की पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'सरल, वास्तविक, भगवान भला करे।' इस पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'एक मामले के रूप में कृत्रिम सबसे सरल है क्योंकि यह इतना बुनियादी और पढ़ने में आसान है, यह एक तरह का दिखावा है लेकिन प्राचीन और पारंपरिक विशेष रूप से जब हमारा इतिहास समय से पुराना है तो इसे सबसे अधिक स्तरित और जटिल बना देता है। तो जैविक क्या है यदि आपमें सूक्ष्मता की जटिलता को जानने का बोध हो तो यह आवश्यक सरल नहीं है।'

Kangana Ranaut Trolls On Twitter As She Replies Ayushmann khurrana On Yami Gautam Post On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बस, कंगना का लंबा चौड़ा कमेंट देखकर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया और उन्हें ज्ञान की देवी कह डाला। एक यूजर ने लिखा, 'यहां भी आ गई पूरा मूड खराब कर दिया।' तो वहीं अन्य एक ने लिखा, 'हिंदी में समझाओ इसे ज्ञान की देवी।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें जलील होने का शौक है।' तो दूसरे ने लिखा, 'कोई डिक्शनरी लेकर आओ भाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolls On Twitter As She Replies Ayushmann khurrana On Yami Gautam Post On Social Media
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Twitter
बता दें,  यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। फिल्म 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर से उन्होंने शादी रचाई है। फिल्म में यामी का भी मुख्य रोल था।
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolls On Twitter As She Replies Ayushmann khurrana On Yami Gautam Post On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

अगर बात करें कंगना रणौत के वर्क फ्रंट के बारे में तो अभिनेत्री के पास कई फिल्में कतार में हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होनी है, जो कि कोरोना महामारी के कारण अब तक रिलीज नहीं हो पाई। इसके अलावा फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' भी उनकी आने वाली फिल्में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed