बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से अपने पति राज कुंद्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और कुछ समय पहले उन्हें जमानत मिली। ये समय शिल्पा शेट्टी के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा लेकिन उन्होंने खुद को और अपने परिवार को संभाला। पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा को जब मुंबई की अपराध शाख ने गिरफ्तार किया तो शिल्पा भी लंबे समय तक मीडिया से दूर रहीं थीं।।
राज कुंद्रा को लेकर किए जा रहे सवालों पर भड़कीं शिल्पा
इसके बाद कुंद्रा के जेल में रहने के दौरान ही वो रियलिटी शो के सेट पर लौटीं साथ ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की। हालांकि शिल्पा शुरू से ही राज कुंद्रा का मामले पर कुछ भी कहने से बचती आई हैं। ऐसे में जब एक बार फिर उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने सीधे सीधे दो लाइन में सारा जवाब दे दिया।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा को लेकर सवाल किए जाने पर शिल्पा ने कहा, 'क्या मैं राज कुंद्रा जैसी लगती हूं, क्या मैं राज कुंद्रा हूं, नहीं नहीं कौन हूं? इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी की फिलॉसफी बताई। शिल्पा ने कहा कि, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर ना आपको शिकायत करनी चाहिए ना कोई सफाई देनी चाहिए। ये ही मेरी जिंदगी की फिलॉसफी है'।
3 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राज कुंद्रा को लेकर हुई पूछताछ के दौरान शिल्पा ने कह दिया था कि वो अपने काम में इतनी व्यस्त थीं कि उन्हें नहीं पता था कि राज क्या कर रहे हैं। उन्हें हॉटशॉप एप को लेकर भी कोई जानकारी नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर बहुत से चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी है।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Sony TV
शिल्पा शेट्टी ने साफ कर दिया है कि वो इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि पूछताछ के दौरान ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि शिल्पा और राज कुंद्रा में इन बातों को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। साथ ही ये भी कहा गया कि शिल्पा राज को तलाक देने के बारे में सोच रही हैं। हालांकि जबसे राज घर आए हैं तबसे ये सारी बातें शांत हो गई हैं।
5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा इन दिनों शो सुपर डांसर 4 को जज कर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे सितारों ने उनकी जगह ली थी। हालांकि शिल्पा के लौट आने से एक बार फिर शो की रौनक बढ़ गई है। दूसरी तरफ 'हंगामा 2' से शिल्पा ने काफी सालों बाद फिल्मों में कमबैक किया था लेकिन फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।