{"_id":"5fe7ff858ebc3e3d723f8751","slug":"shibani-dandekar-shared-photo-with-farhan-akhtar-hrithik-roshan-this-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के साथ साझा की रोमांटिक फोटो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के साथ साझा की रोमांटिक फोटो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जब भी एक दूसरे के साथ की तस्वीरें साझा करते हैं सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।
शिबानी ने तस्वीर के साथ फरहान को क्रिसमस की बधाई दी। इसमें फरहान अख्तर उन्हें किस कर रहे हैं। दोनों किसी बीच (Beach) पर हैं। शिबानी दांडेकर इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखती हैं कि ‘मेरी तरफ से आपके लिए मैरी क्रिसमस।’
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है, जिस पर सभी का ध्यान गया। ऋतिक ने लिखा- ‘खूबसूरत।‘ वहीं इस फोटो पर फैंस भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और 81 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
पिछले दिनों फरहान और शिबानी साथ में छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे। उनके साथ फरहान की बेटी अकीरा भी थीं। इस दौरान तीनों ने खूब मस्ती की। फरहान और शिबानी ने इस यात्रा की कई तस्वीरें साझा की थीं। इस तस्वीर में दोनों अंडरवाटर नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ शिबानी ने कैप्शन में लिखा, 'धरती और समुद्र में मेरा दोस्त और पूल में भी क्योंकि वहीं पर हमने यह फोटो क्लिक की थी।'
बता दें कि शिबानी और फरहान काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी सामने आ रही थीं कि शिबानी और फरहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। फरहान के पिता जावेद अख्तर ने इस बारे में कहा था कि उन्हें तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन बच्चों ने तय किया है तो अच्छी बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।