बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बीते दिनों फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा पर संगीन आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एडल्ट फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था और उनको अश्लील मैसेज भी भेजे थे। अब एक बार फिर शर्लिन ने रामगोपाल वर्मा पर निशाना साधते हुए खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले एक्टर्स के साथ भेदभाव कर उनका शोषण किया जाता है।
2 of 7
Sherlyn Chopra
- फोटो : Social Media
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। शर्लिन ने कहा कि अगर रामगोपाल वर्मा से शाहरुख खान की बेटी मेसेज कर काम मांगती तो वो उन्हें अडल्ट फिल्म नहीं बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर करते।
3 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने बताया कि इंडस्ट्री के कई एंटरटेनमेंट से जुड़े पत्रकार और टैलेंट एजेंसियों के मैनेजर ने उन्हें एक रात कॉम्प्रोमाइज का प्रस्ताव दिया है। शर्लिन ने कहा है कि कई लोग उनके शरीर पर ज्यादा फोकस करते हैं।
4 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने बताया था कि अब से तीन साल पहले 2016 में उन्होंने रामगोपाल वर्मा से फिल्म में काम मांगा था। शर्लिन ने कहा, 'मैंने रामगोपाल वर्मा को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था। मैंने उस मैसेज में लिखा था, 'सर, दिस इज शर्लिन चोपड़ा। ये मेरी तस्वीरें और वर्क प्रोफाइल है। मैं आपके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे आपकी रंगीला, सत्या, कंपनी जैसी फिल्में बहुत पसंद आईं।'
5 of 7
अरसे बाद साथ आ रहे हैं नागार्जुन-राम गोपाल वर्मा
शर्लिन के मुताबिक रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एक स्क्रिप्ट भेजी और कहा कि इसे पढ़ो और बताओ। शर्लिन ने कहा, 'मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और कहा कि सर इसमें तो सिर्फ सेक्स सीन हैं, कोई कहानी नहीं है।'