एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा ब्रेक के बाद वेब सीरीज 'पौरषपुर 2' के साथ स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार हैं। यह सीरीज, पौरषपुर के काल्पनिक क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अधिकार, राजनीति और तीव्र भावनाओं के विषय पर आधारित है। शर्लिन इसमें महारानी स्नेहलता का किरदार निभाने वाली हैं। सीरीज 28 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट पर स्ट्रीम होगी। इसी बीच शर्लिन खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर सुर्खियों में आ गई हैं।
2 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
36 वर्षीय शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में किडनी फेलियर से अपनी लड़ाई, और कई वर्ष पहले अपने परिवार से अलगाव के अनुभव को साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया, '2021 में मेरी किडनी फेल हो गई और मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगी। तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे एकता जी (एकता कपूर) के साथ और भी बहुत काम करना है, और मुझे कुछ बेहतरीन काम करने हैं। मैंने हार न मानने का निर्णय लिया।'
3 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'डॉक्टर ने दो विकल्प दिए या तो डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट। हालांकि, मेरा परिवार मुझसे इतना प्यार नहीं करता कि मुझे किडनी देता। डायलिसिस के लिए मुझे सप्ताह में तीन बार अस्पताल जाना पड़ता था, और मैं अपने जीवन में ऐसा नहीं चाहती थी।'
Bandgee Puneesh: 'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा की राहें जुदा, पांच वर्ष बाद इस वजह से हुआ अलगाव
4 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने जोड़ा, 'हालांकि, तीन महीने तक दवा लेने के बाद किडनी की खराबी ठीक हो गई, और मुझे लगा कि मुझे दूसरा जन्म मिल गया है।' इसके बाद एक्ट्रेस ने परिवार संग अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं अब अपने परिवार के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं हूं। हालांकि मेरी मां, बहन और उसके ससुराल वाले, भाई और एक भाभी हैं, लेकिन हमने काफी समय से बात नहीं की है। मैं उन्हें मिस नहीं करती।'
Vijay Varma: दिल्ली में रोडीज का ऑडिशन देखने क्यों पहुंचे थे विजय वर्मा, एक्टर ने बताई यह बड़ी वजह
5 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन यहीं नहीं रुकीं और आगे कहा, 'धर्म, संस्कृति और पेशे को लेकर मेरी उनसे असहमति थी। मुझसे अक्सर कहा जाता था कि जब मैं उनसे मिलूं तो एक आम इंसान की तरह व्यवहार करूं, लेकिन क्यों? जब मैं मानती हूं कि मैं एक स्टार हूं, तो मुझे एक आम इंसान की तरह व्यवहार क्यों करना चाहिए? मैं उनसे असहमत थी।'