बॉलीवुड फिल्म टाइम पास, रेड स्वास्तिक, गेम और कामसूत्र में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके भी वह अक्सर अपने ताजा इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। शर्लिन चोपड़ा का विवादों से गहरा नाता रहा है। वहीं, अब हसीना ने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है, जिससे सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है।
Sherlyn Chopra: 'तुम नमकीन नहीं हो...', शर्लिन चोपड़ा का फिल्म मेकर महेश भट्ट-राम गोपाल वर्मा पर गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:06 PM IST
सार
शर्लिन चोपड़ा ने अपना एक्टिंग करियर खत्म होने की वजह का खुलासा किया है। साथ ही राम गोपाल वर्मा और महेश भट्ट जैसे फिल्म मेकर पर गंभीर आरोप लगाती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन