{"_id":"5fd713b38ebc3e3b6d3f864c","slug":"shekhar-suman-tweet-on-sushant-singh-rajput-six-month-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के निधन के छह महीने पूरे, शेखर सुमन ने ट्वीट कर कहा- ‘क्या वाकई कोई उम्मीद बची है?’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के छह महीने पूरे, शेखर सुमन ने ट्वीट कर कहा- ‘क्या वाकई कोई उम्मीद बची है?’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : फाइल
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने बीत चुके हैं। आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत के परिवार वालों सहित उनके प्रशंसक लगातार उन्हें न्याय दिलाने की मांग करते रहे हैं। पहले मामले की जांच मुंबई और बिहार पुलिस कर रही थी। उसके बाद यह केस सीबीआई के पास चला गया हालांकि अभी तक जांच की अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। इस पर अभिनेता शेखर सुमन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : अमर उजाला
शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘कल सुशांत को गए हुए छह महीने पूरे हो जाएंगे। अभी तक हम सभी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कौन दोषी है इससे किसी कोई फर्क नहीं। तो हम लोग क्यों अभी भी सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए रो रहे हैं? क्या वाकई कोई उम्मीद बची है? चलो हम सब मिलकर कल अपनी आवाज फिर से बुलंद करें?’ शेखर सुमन ने यह ट्वीट रविवार को किया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शेखर सुमन आगे कहते हैं कि ‘सारे न्यूज चैनल्स, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया से मैं ये अपील करता हूं कि सुशांत केस पर एक बार फिर वापस जाने की जरूरत है। क्योंकि ''जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड।'' अभिनेता को गुजरे हुए छह महीने हो चुके हैं और अब इस केस को खत्म करने का वक्त आ गया है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा- ‘14 दिसंबर, आइए हम पूरी सच्चाई जानने के लिए एकजुट रहने और न्याय के लिए लड़ने का संकल्प लें।‘
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि ‘मैं न्याय के लिए लड़ने की प्रतिज्ञा करती हूं जब तक कि हम पूरी सच्चाई नहीं जान लेते। भगवान हमारा मार्गदर्शन करे और हमें रास्ता दिखाए।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।